ट्रेन में भूलकर भी न करिएगा ये गलती, करनी पड़ सकती है पूरे कोच की सफाई; जुर्माना और जेल भी
राममहेश मिश्र, जून 20 -- यदि आप शराब के शौकीन हैं और ट्रेन में सफर के दौरान भी अपने इस शौक को पूरा करने से परहेज नहीं करते तो सावधान हो जाइए। अच्छा यही होगा की आप भूलकर भी ये गलती ना करें। ट्रेन से यात्रा के दौरान इस शौक को भूल ही जाएं क्योंकि ये आप पर बहुत भारी पड़ सकता है। जल्द ही ऐसा कानून लागू होने वाला है, जिसमें अपराध साबित होने पर आपसे पूरे कोच की सफाई कराई जा सकती है। एक हजार रुपये जुर्माना या 24 घंटे का कारावास हो सकता है। अभी छह महीने की सजा या पांच हजार रुपये जुर्माना या दोनों का प्रावाधान है। नए नियम के तहत कोच की सफाई और जुर्माना दोनों एकसाथ हो सकते हैं। यह रेलवे मजिस्ट्रेट तय करेंगे। कानपुर में रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी ने बताया कि रेलवे एक्ट में यह बदलाव जनविश्वास अधिनियम-2026 के तहत हुआ है। यह कानून आठ अप्रैल को बन गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.