ट्रेन में बेहोश मिला यात्री, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
संभल, सितम्बर 20 -- हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर में शुक्रवार रात सीट पर एक युवक बेहोश मिला। यात्रियों की सूचना पर चन्दौसी स्टेशन पहुंचने से पहले ही जीआरपी को जानकारी दे दी गई। रात करीब 11:30 बजे ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी ने युवक को उतारकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी अब्दुल बासित मलिक ने बताया कि तलाशी में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान 38 वर्षीय नरेश निवासी लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत होने की आशंका है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो हिमाचल के बद्दी में रहते हैं और देर रात तक चन्दौसी पहुंचने की बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.