प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा कावेरी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बुजुर्ग दंपती का बैग चोरी हो गया है। उसमें लाखों कीमत के गहने और कैश था। खम्मम (तेलंगाना) निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीवी रमणा राव अपनी पत्नी के साथ ट्रेन संख्या 12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। जब ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के पास पहुंच रही थी, उनकी पत्नी का हल्के गुलाबी रंग का हैंडबैग चोरी हो गया। बैग में 50 ग्राम का गोल्ड कोटेड सिल्वर नेकलेस, 20हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी कागजात था। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। इसके बाद तेलंगाना पहुंचने के बाद एफआईआर कराई। तेलंगाना पुलिस ने घटना स्थल प्रयागराज बताकर मुकदमा प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.