नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- गोरखपुर, आशीष श्रीवास्तव। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के दिलेजाकपुर अलीनगर के आकाश ने दिल्ली जाने के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे जब आईआरसीटीसी पर लॉगइन किया तो तत्काल कोटे की 150 सीटें खालीं दिखीं। उत्साहित आकाश जैसे ही नाम, उम्र और अन्य जानकारियां भरने के बाद भुगतान पर गए तो 50 वेटिंग हो गया। यह देख वे हैरान रह गए। दोबारा कोशिश करने पर भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। यही स्थित लगभग उन सभी यात्रियों की है जिनके पास पहले से आरक्षित टिकट नहीं है और वे तत्काल के भरोसे हैं। त्योहारी सीजन में भीड़ के चलते स्पेशल ट्रेनें भी हांफ रही हैं। गोरखपुर से मुम्बई और दिल्ली के लिए तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होते ही महज एक से डेढ़ मिनट में सारी सीटें फुल हो जा रही हैं। बड़े शहरों से पूर्वांचल लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और अवैध सॉफ्टव...