सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन, पर्स और नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15532 सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस में कुछ यात्री संदिग्ध हालत में हैं। इस पर जीआरपी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विपिन, अरुण और प्रमोद को गंभीर हालत में ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया। इसी के दौरान पुलिस ने शातिर जहरखुरान रामकुमार वर्मा पुत्र जगन्नाथ वर्मा निवासी अडार पाकर चकवा थाना कोतवाली देहात जिला बलरामपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अरुण का पर्स, 300 रुपये नकद, आधार कार्ड और प्रमोद का टेक्नो स्पार्क मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.