देवरिया, मई 30 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुशमौनी गांव के रहने वाले एक युवक की ट्रेन में यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। गंडक नदी के तट पर बैकुंठपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।कुशमौनी निवासी हिमांशु कुशवाहा अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। पिता की मौत के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। बताया जा रहा है कि हिमांशु अपनी मां व बहन के साथ अवध एक्सप्रेस से मुंबई से गांव लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें टूंडला रेलवे स्टेशन पर उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मां ऊषा देवी दहाड़ मारकर रोने लगी। वह रोते-रोते ...