बरेली, अगस्त 13 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जिला बस्ती के थाना दुबौलिया निवासी 41 वर्षीय भागीरथ की ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई। उसे यात्रियों की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिक उपचार सीएचसी फतेहगंज पूर्वी भेजा। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के रिश्तेदार ने बताया, भागीरथ देहरादून में शटरिंग का काम करते थे। काम के चलते अलग-अलग स्थानों पर आते-जाते रहते थे। मंगलवार रात को देहरादून से दून एक्सप्रेस से लौट रहे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों ने पुलिस और रेलवे को सूचना दी। बिलपुर में ट्रेन को रोककर भागीरथ को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया,वहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ट्रेन में अचेत मिले यात्री ने तोड़ा दम पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने प...