हापुड़, फरवरी 27 -- बिहार से दिल्ली उपचार के लिए जा रहे एक रोगी की ट्रेन में अचानक हालत बिगड़ गई। उनको ट्रेन से उतारकर गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिहार के भोजपुर निवासी विनोद प्रसाद पिछले काफी दिनों से बीमार थे। उनको बेटे धन बाबू प्रसाद के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत बिगड़ते देखकर डाक्टर ने दिल्ली के एम्स के लिए रेफर कर दिया गया था। उनका बेटा शुक्रवार को उनका बेटा ट्रेन से लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको गढ़ रेलवे स्टेशन पर उतारकर गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहां डाक्टर द्वारा उनको मृत घोषित कर ...