जमशेदपुर, अगस्त 29 -- पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में गुरुवार सुबह एक वर्षीय बच्चे की थर्ड एसी कोच में तबियत बिगड़ गई। ट्रेन से बच्चे की तबीयत बिगड़ने की सूचना टाटानगर स्टेशन को दी गई थी। इससे ट्रेन आने से पूर्व ही स्टेशन ड्यूटी कर्मचारियों ने टाटानगर रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को स्टेशन बुलाया था। बताया जाता है कि बच्चे को बुखार था। डॉक्टर ने बच्चे को लेकर इलाज के लिए अस्पताल चलने का सुझाव दिया, लेकिन परिजनों के इनकार करने पर जांच के बाद रेलवे डॉक्टर ने दवा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...