अंबेडकर नगर, जून 16 -- लखनऊ, संवाददाता । तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर जा रही ट्रेन नंबर 2512 राप्तीसागर एक्सप्रेस में बम की सूचना से ऐशबाग जंक्शन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचते आरपीएफ और जीआरपी ने डॉग स्क्वायड सहित जांच शुरू कर दी। लगभग एक घंटे की जांच में जब ट्रेन में कुछ नहीं मिला तो उसे गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ कंट्रोल में किसी यात्री ने मंगलवार सुबह लगभग सवा नौ बजे सूचना दी कि राप्तीसागर एक्सप्रेस में बम रखा हुआ है। कंट्रोल रूम से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में प्लेटफार्म नंबर एक पर राप्तीसागर एक्सप्रेस पहुंचने वाली थी। उसके आने से पहले ही आरपीएफ और जीआरपी फोर्स और अधिकारी वहां पहुंच गए। डाग स्क्वायड भी बुला ली गई। प्लेटफार्म को सील कर दिया गया। सुबह लगभग 10 बजे ट्रेन जब प्लेटफार्...