ट्रेन में बतासे खाने के बाद बेहोश हुआ छात्र चार दिन बाद मिला
बागपत, सितम्बर 2 -- रमाला। कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर शाहदरा जाने के दौरान लापता हुआ कंडेरा निवासी कक्षा नौ का छात्र कार्तिक चार दिन बाद हरियाणा के सरसावा रेलवे स्टेशन पर मिल गया। छात्र ने पुलिस को बताया कि ट्रेन में मिले दो युवकों ने उसे बतासे खिलाए थे, जिसके बाद उसे कुछ पता नहीं रहा। होश आने पर उसने खुद को सरसावा रेलवे स्टेशन पर पाया। छात्र का आरोप है कि दोनों युवक उसका बैग और मोबाइल फोन अपने साथ ले गए। छात्र के अचानक लापता होने के बाद स्वजन ने रमाला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को छात्र के सरसावा रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी मिली। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि छात्र कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर शाहदरा के लिए निकला था। छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.