ट्रेन में बच्चों को रेलवे ने पहुंचाया दूध
बरेली, सितम्बर 21 -- बरेली। इज्जतनगर मंडल के वाणिज्य नियंत्रण कक्ष को एक महिला यात्री ने (05045) लालकुआं-राजकोट एक्सप्रेस में भूख बच्चे को दूध उपलब्ध कराने की सूचना दी। कोच संख्या एस-3, में 23 नंबर सीट पर यात्रा कर रही महिला का बच्चा भूखा था। इज्जतनगर नियंत्रण कक्ष से तत्काल हाथरस स्टेशन के वीके सारस्वत मुख्य वाणिज्य अधीक्षक को ट्रेन में दूध उपलब्ध कराने को निर्देश दिये गये। ट्रेन पहुंचने पर वीके सारस्वत ने महिला यात्री को दूध की बोतल सौंप दी। रेलवे की ओर से निःशुल्क गर्म दूध उपलब्ध कराया। महिला यात्री ने बताया, उसने कई स्टेशन पर वेंडर से दूध के लिए बात की। कहीं दूध की व्यवस्था नहीं हुई तब उसने रेलवे से सहयोग मांगा। दूध मिलने पर महिला ने रेलवे का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.