उज्जैन, फरवरी 3 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे गुजरात के परिवार के साथ चलती ट्रेन में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और सिगरेट का धुआं उड़ाने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं। घटना में एक पुलिसकर्मी की एक आंख में चोट लगी है, वहीं महिलाएं और पुरुष भी घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने एक नाबालिग सहित 7 आरोपियों पर POCSO एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार देर शाम फ्लैग मार्च भी निकाला। फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है। वहीं गुजरात के परिवार को पुलिस ने सुरक्षित वापस भेज दिया है।दो पक्षों में जमकर हुआ बवाल उज्जैन जिले के रतलाम-खाचरोद के बीच रविवार को मेमू ट्रेन में बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.