उज्जैन, फरवरी 2 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में रविवार देर रात जमकर बवाल हो गया। अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन आ रहे परिवार की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के बाद नागदा रेलवे स्टेशन के बाहर सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस ने समय रहते दोनों पक्ष को काबू किया और हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान उज्जैन से प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच पड़ताल के बाद कार्रवाही की बात कही है। नागदा रेलवे स्टेशन के बाहर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ गया। बताया जा रहा है कि गुजरात के दाहोद से अस्थि विसर्जन करने उज्जैन आ रहे परिवार के साथ ट्रेन में वर्ग विशेष लोगों ने मारपीट की। बताया जा रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.