संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: यूपी के संभल में अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन में रविवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक की करतूत से बड़ा हादसा होते-होते बचा। उसने ट्रेन की बोगी में लगा फायर सेफ्टी (अग्निशमन) सिलेंडर खोल दिया। कुछ ही सेकंड में बोगी सफेद गैस के गुबार से भर गई और यात्रियों में ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई। घबराए यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और जान बचाने की होड़ में कई यात्री नीचे खेतों की ओर कूद गए। गनीमत रही कि किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। करीब दो बजे अलीगढ़ से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन धनारी रेलवे स्टेशन से आगे भागनगर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बोगी में सवार युवक ने ट्रेन में लगे अग्निशमन सिलेंडर को खोल...