भदोही, मई 17 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) प्रयागराज, रामबाग की टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन में अवैध रूप से पानी बेच रहे तीन वेंडरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया। प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम रविवार को ट्रेनों और स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 12791 के जनरल कोच के पास तीन युवक बिना अनुमति पानी बेचते हुए दिखाई दिए। आरपीएफ टीम को देखते ही तीनों भागने लगे लेकिन जवानों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान अर्जुन यादव, संजय यादव और भोलानाथ मौर्य के रूप में हुई। पूछताछ के बाद तीनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध...