ट्रेन में पानी बेचने वाले ने किया यात्रियों से विवाद, कार्रवाई
गोरखपुर, सितम्बर 10 -- गोरखपुर। आनंद विहार से बापूधाम मोतीहारी जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस में रेलवे नीर की जगह दूसरी कंपनी का पानी की बोतल बेचते समय यात्रियों से विवाद के आरोप में आरपीएफ ने एक वेंडर को पकड़ लिया। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे मदद के नंबर पर की। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने उसे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पर आरोपी वेंडर को पकड़ लिया। आरोपी धीरज जिला सुल्तानपुर के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 144 और 145 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यात्रियों से अभद्रता और बिना अनुमति के पानी की बोतल बेचने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.