बरेली, अप्रैल 12 -- जंक्शन जीआरपी ने बारादरी के ईंट पजाया निवासी फरजन को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। फरजन ने ट्रेन में सोते समय महिला यात्री की पाजेब चोरी की थी। उसके पास से दो जोड़ी पाजेब और करीब ढाई हजार रुपये बरामद हुए। आरपीएफ़ और जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग के दौरान आरोपी फरजन को गिरफ्तार किया है। फरजन को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी फरजन शातिर चोर है। वह पहले भी जेल जा चुका है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.