ट्रेन में पत्थर लगने से यात्री का पैर टूटा
बरेली, अगस्त 19 -- बरेली। किला थाना क्षेत्र के साहूकारा मोहल्ला निवासी विकास श्रीवास्तव ने बताया, वह बदायूं से बरेली सिटी स्टेशन आने को बरेली पैसेंजर ट्रेन से आ रहे थे। ट्रेन मकरंदपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तभी किसी ने पत्थर मारा। वह कोच गेट पर खड़े थे। पत्थर उनके पैर में लगा। इतनी तेजी से पत्थर लगा जिससे पैर ही टूट गया। बरेली पहुंचने पर कंट्रोल रूम को सूचना दी। जहां से उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। बदायूं स्टेशन की आरपीएफ-जीआरपी पत्थरबाज आरोपी की तलाश में मकरंदपुर स्टेशन के आसपास कैमरे खंगालेगी। यह भी पढ़ें- वंदे भारत पर पथराव करने वाले का मिला हुलिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.