नई दिल्ली, मार्च 14 -- अरविंद सिंह नई दिल्ली। भारतीय रेल में यात्रियों के लिए ट्रेनों में मुफ्त चाय, नाश्ता, खाना, नीचे की बर्थ, लग्जरी लाउंज जैसी विशेष सुविधाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। यह कदम बजट एयरलाइंस की ओर आकर्षित हो रहे रेल यात्रियों को अपने साथ बनाए रखने की दूरगामी रणनीति है। इसके तहत, रेलवे विश्व का सबसे बड़ा लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इसमें अक्सर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को दूरी के अनुसार रिवॉर्ड प्वाइंट्स दिए जाएंगे। इसे खानपान सेवा से लेकर किराये में कहीं भी कैश करा सकेंगे।रेलवे बोर्ड के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि आईआरसीटीसी पोर्टल को एक डिजिटल वॉलेट की तरह अपडेट किया जाएगा। यात्री जितनी लंबी दूरी तय करेगा, उसके खाते में उतने ही अधिक रेल प्वाइंट्स जमा होंगे। ये यात्री की प्रोफाइल में क्रेडिट हो जाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.