साहिबगंज, मार्च 15 -- साहिबगंज। महाराजपुर रेलवे स्टेशन के साइडिंग पर खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन के बंद एसी बोगी में एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर आरपीएफ़ के कमांडेंट असीम कुमार कुल्लू शनिवार को साहिबगंज पहुंचे। आरपीएफ कमांडेंट इस घटना की बारीकी से जांच की। कमांडेंट ने घटना स्थल की भी जांच कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। इसके बाद कमांडेट ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि कमांडेंट असीम कुमार सदलबल घटनास्थल की जांच की है। हालांकि घटना से संबंधित कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिल सका है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया है। इसमें भी कुछ साक्ष्य नहीं मिला है। फिलहाल आरपीएफ व जीआरपी जांच में जुटी है। आरोपी युवक अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.