ट्रेन में दंपति के बैग से लाखों का माल उड़ाया
कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चेन्नई से राप्तीसागर एक्सप्रेस से कानपुर लौट रहे एक दंपति के ट्रॉली बैग से लाखों रुपये के आभूषण और एक लाख रुपये चोरी हो गए। घर पहुंचने पर बैग का कुंडा टूटा मिला और उसमें रखा पूरा कीमती सामान गायब था। पीड़िता की शिकायत पर चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस और जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। सनिगवां निवासी रानी उत्तम ने बताया कि वह 17 जून को पति सुभाष चंद्र उत्तम के साथ राप्तीसागर एक्सप्रेस के ए-2 कोच में सीट संख्या 22 और 23 पर चेन्नई से कानपुर आ रही थीं। ट्रॉली बैग में तीन सोने की चेन, मंगलसूत्र, डायमंड नेकलेस, सोने व हीरे की अंगूठियां, झुमके, चांदी की कमर पेटियां, बिछिया, पायल समेत लाखों रुपये के आभूषण और एक लाख रुपये रखे थे। कानपुर सेंट्रल से घर पहुंचने पर बैग का कुंडा टूटा मिला और सामान गायब थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.