जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- जमशेदपुर। विजयनगर से तीर्थ यात्रा पर निकली 62 वर्षीय बी रेणुका की आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह ट्रेन के बनारस से टाटानगर पहुंचने से पहले हुई। कोच में महिला के अचेत होने की सूचना पर स्टेशन ड्यूटी कर्मचारियों ने टाटानगर रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजन शव को एंबुलेंस से आंध्र प्रदेश स्थित पैतृक घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...