शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- शाहजहांपुर। धनबाद से चलकर फिरोजपुर को जाने वाली ट्रेन संख्या 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस के एच 1 कोच में यात्रा कर रहे बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन करीब 20 मिनट खड़ी रही। तत्काल बच्चों को इलाज न मिलने पर पर परिजनों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया। बता दें कि धनबाद से फिरोजपुर जाने के लिए गंगा सतलज एक्सप्रेस में एच 1 कोच में अपने परिवार सहित यात्रा कर रहे करीब साढे चार वर्षीय अंश को तेज बुखार आ गया। बुखार आने के बाद परिजनों ने कंट्रोल को जानकारी दी। कंट्रोल ने स्टेशन मास्टर को सूचना देते हुए ट्रेन रोकने के साथ डॉक्टर को बुलाने का मैसेज कर दिया। यह भी पढ़ें- जनशताब्दी व श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग तेज इधर स्टेशन मास्टर की लापरवाही से डॉक्टर को तत्काल सूचना नहीं हो पाई त...