मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय रेलवे ने ड्यूटी के दौरान ट्रेन, स्टेशन, कंट्रोल रूम और परिचालन गतिविधियों से जुड़े वीडियो, फोटो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती बरती है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन और मंडलों को पत्र भेजकर रेलवे सेवा आचरण नियमावली का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी रील बनाते पाया गया तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।रेलवे के सतर्कता विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ कर्मचारी रेलवे परिसर, कार्यस्थलों, उपकरणों और परिचालन गतिविधियों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। इन शिकायतों में चलती ट्रेन के केबिन से बनाई गई रील, स्टेशन परिसर की रिकॉर्डिंग, कंट्रोल रूम के अंदर के दृश्य, सिग्...