जमशेदपुर, जून 5 -- जमशेदपुर। पुणे हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान दो यात्री बीते रात टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिरकर जख्मी हो गए। यात्रियों के पैर एवं शरीर के विभिन्न हिस्से में गंभीर चोटें आई थी। ट्रेन ड्यूटी टिकट निरीक्षक राउरकेला के विकास कुमार को यात्रियों के जख्मी होने की सूचनाज टिकट जांच के दौरान मिली मिली। जख्म की मरहम पट्टी खड़गपुर स्टेशन पर हो सकती थी लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए टिकट निरीक्षक ने चलती ट्रेन में अपने फर्स्ट एड बॉक्स से दोनों यात्रियों के जख्म की मरम्मत करने के साथ अन्य चिकित्सीय सहायता मुहैया कराया। टिकट निरीक्षक विकास कुमार के सेवा भावना की कोच के अन्य यात्रियों ने सराहना की जबकि, जख्मी यात्रियों ने रेल कर्मचारी की प्रशंसा कर धन्यवाद दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...