ट्रेन में जेवर चोरी का आरोप, संदिग्ध महिला पुलिस को सौंपी
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- फर्रुखाबाद। पैसेंजर ट्रेन में महिला यात्री के बैग से जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। संदेह के आधार पर यात्रियों ने एक महिला को पकड़ लिया और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला रेलवे से जुड़ा होने की बात कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर नौखंडा निवासी प्रमिला कुशवाहा शनिवार सुबह अपनी छोटी बेटी और परिवार की महिलाओं के साथ तेरहवीं भोज में शामिल होने जसोदा जा रही थीं। सुबह करीब 10 बजे वह याकूतगंज रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में सवार हुईं। यात्रा के दौरान प्रमिला के बैग से बिछुआ और बाजूबंद चोरी हो गए। शक होने पर प्रमिला और साथ मौजूद महिलाओं ने सीट पर बैठी एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। बाद में उसे लेकर थाना कादरी गेट पहुंचीं, लेकिन वहां पुलिस ने मामला रेलवे क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.