रुद्रपुर, फरवरी 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी ने ट्रेन में जहर खा लिया। घटना उस समय हुई, जब वह लिंक एक्सप्रेस से नजीबाबाद-नगीना के बीच सफर कर रहा था। जीआरपी की चेकिंग देखकर वह उन्हें रुद्रपुर पुलिस समझ बैठा और घबराकर जहर खा लिया। रुद्रपुर पुलिस ने बिजनौर से लाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम जीआरपी द्वारा नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेने एक कोच में सफर कर रहे 23 वर्षीय अभय सक्सेना पुत्र रवेंद्र सक्सेना निवासी रुद्रपुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। संदेह होने पर जीआरपी ने उसे नगीना रेलवे स्टेशन पर उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जांच में पता चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.