ट्रेन में छूटा यात्री का बैग आरपीएफ ने सौंपा
बांदा, मार्च 7 -- बांदा। संवाददाता भरुआ सुमेरपुर से बांदा जाते समय यात्री का बैग जल्दबाजी में ट्रेन में गया। झांसी मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से आरपीएफ थानाध्यक्ष बांदा सुरुचि द्विवेदी को लावारिस बैग ट्रेन में रखा होने की जानकारी दी गई। अतर्रा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात उप निरीक्षक विक्टर लाकरा ने ट्रेन पहुंचने पर ट्रेन से बैग बरामद किया। फोन से यात्री को जानकारी दी गई। शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे हमीरपुर जनपद के बैजेमऊ(सिसोलर) निवासी 21 वर्षीय वेदांश भट्ट आरपीएफ थाना पहुंचा और बैग अपना होने का दावा किया। उसकी पहचान कर थानाध्यक्ष ने उसे बैग सौंपा। बैग पाकर यात्री बेहद खुश हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.