आगरा, सितम्बर 5 -- यात्रा के दौरान ट्रेन में छूटे रेल यात्री राजस्थान के अलवर के एक असिस्टेंट प्रोफेसर के टैबलेट व ट्राली बैग को जीआरपी ने बरामद यात्री को सुपुर्द कर दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि मुस्तफा सरबर पुत्र सईद हाल पता असिस्टेंट प्रो. मार्डन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालोजी एंड रिसर्च सेन्टर अलवर राजस्थान ने उन्हें सूचना दी कि वह ट्रेन से अलवर से हाथरस की यात्रा कर रहे थे। यात्रा समाप्त होने पर उनका सैमसंग कंपनी का 70 हजार रुपये की कीमत का टैबलेट, ट्राली बैग व अन्य जरूरी सामान समेत ट्रेन में छूट गया है। इसके बाद जीआरपी टीम ने ट्रेन स्कोर्ट ड्यूटी, प्लेटफार्म ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की मदद से ट्राली बैग सकुशल बरामद कर लिया। जीआरपी थाना पर बुलाकर असिस्टेंट प्रो. को उनका ट्राली बैग मय सामान के सुपुर्द कर दिया। बरामद करने...