कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आउटर पर धीमी गति की ट्रेनों में यात्रियों का सामान छीनकर भागने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से सवा लाख रुपये के दो मोाबइल मिले हैं। इन पर पहले से केस दर्ज हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हैरिसगंज पुल के आगे जूही यार्ड की तरफ दो युवक स्ट्रीट लाइट के पोल के पीछे छिपे दिखे। शुक्लागंज निवासी 21 वर्षीय आशू खान और कानपुर देहात का शिवम निषाद है। दोनों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.