रायपुर, जुलाई 19 -- रायपुर से चली आजाद हिंद एक्सप्रेस में एक यात्री का पर्स चुराने की कोशिश चोर पर ही भारी पड़ गई। बताया जाता है कि मंधार और उरकुरा के बीच एक यात्री का पर्स चोरी हुआ। हालांकि चोर को पकड़ लिया गया लेकिन उसने चोरी का मोबाइल टॉयलेट में फेंक दिया और भागने की कोशिश में ट्रेन के पायदान से लटक गया। इस दौरान पीड़ित यात्री चोर को लात मारता दिख रहा है। इस दौरान चोर नीचे गिर जाता है। कानून हाथ में लेने के आरोप में पीड़ित यात्री पर केस दर्ज किया गया है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 14 जुलाई को दोपहर करीब 3.40 बजे रायपुर जिले के मंधार और उरकुरा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक चलती आजाद हिंद एक्सप्रेस की सीढ़ी से लटका हुआ है और एक यात्री उस...