फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन एवं रेलवे स्टेशन पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए हैं। एक चोर के खिलाफ नौ मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेजा है। जीआरपी थाना पुलिस द्वारा रविवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो चोर किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। थाना प्रभारी शेर सिंह ने जीआरपी जवानों के साथ घेराबंदी कर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विशाल पुत्र वीरपाल, उदयभान पुत्र राजकुमार निवासी विशुनपुरा थाना बाह कमिश्नरेट आगरा बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि विशाल के खिलाफ आवकारी एक...