ट्रेन में चोरी करने वाला सामान समेत पकड़ा
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- खतौली। कोतवाली पुलिस ने रविवार को बुआडा रोड अलकनंदा गंगनहर के समीप से एक युवक को चोरी का लैपटॉप समेत हिरासत में लिया है। युवक के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। पूछताछ के बाद चोर का चालान कर दिया। कोतवाल दिनेश बघेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुआडा रोड के समीप से एक चोर को पकड़ा है। चोर के पास से ट्रेन में चोरी किए गए दो लैपटॉप ओर चाकू बरामद किया है। पूछताछ में चोर ने ट्रेन से लैपटॉप चोरी करना की घटना कबूल की है।पिछले दिनों से क्षेत्र के लगातार बढ़ रही चोरी की घटना के बाद से पुलिस अलर्ट है। रात में भी वाहनों की चैकिंग करती है। इसी को लेकर मुखबिर से सूचना दी थी कि एक चोर चोरी का सामान बेचने के लिए इरादे से घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। पकड़ा गया चोर गणेशपुरी निवासीआसु पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.