हरदोई, अप्रैल 11 -- हरदोई। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी का इनफिनिक्स 5जी मोबाइल फोन बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात को रेलवे स्टेशन हरदोई के प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पूर्वी छोर पर स्थित इंजन शेड के पास की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. चांद (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां गौलिया का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में शाहजहांपुर के रामनगर कॉलोनी में रह रहा था। उसे पकड़ने में उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल सोनू यादव, अंकित कुमार यादव और आरपीएफ के मोहित कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब आरो...