ट्रेन में चेन पुलिंग का आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, जून 28 -- ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में चेन पुलिंग करने के मामले में आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12487 दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन दादरी के पास पहुंची तो चेन पुलिंग कर दी गई। जौनपुर के भरतीपुर गांव निवासी राजेश कुमार ट्रेन से उतर गए। कोतवाली में रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.