ट्रेन में चेन पुलिंग करने के आरोप में दो यात्री धराए
खगडि़या, सितम्बर 28 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी रेलवे जंक्शन पर सोमवार को ट्रेन में चेन पुलिंग करने के मामले में दो यात्री पकड़े ग्गए। आरपीएफ ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरपीएफ के अनुसार, मामला गाड़ी संख्या 15654 डाउन में चेन पुलिंग से संबंधित है। चेन पुलिंग के कारण ट्रेन के परिचालन में बाधा उत्पन्न हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की। इधर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश कुमार झा ने बताया कि अनावश्यक रूप से ट्रेन की चेन खींचना रेलवे नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.