जमशेदपुर, जून 11 -- जमशेदपुर। टाटानगर और आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों ने ट्रेन में चेन पुलिंग और अवैध वेंडिंग के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को रेलवे कैंप कोर्ट में पेश किया। बताया जाता है कि आदित्यपुर के आरपीएफ जवानों ने बीते रात ही चेन पुलिंग के आरोपी को पकड़ा था जबकि अवैध वेंडर गुरुवार सुबह दोनों स्टेशनों से धाराए हैं। रेलवे एक्ट में गिरफ्तार सभी आरोपी जुर्माना देकर कोर्ट से रहा हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...