बागपत, अप्रैल 19 -- खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर रेल मार्ग पर शनिवार को ट्रेनों में चेकिंग अभियान चला। टीम ने सौ से अधिक लोगों को बिना टिकट पकडा। उनसे तीस हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया। दिल्ली शामली सहारनपुर रेल मार्ग पर रोजाना हजारों यात्री सफर करते है। इनमें बडी संख्या में डेली पास वाले होते है। शनिवार को मार्ग की ट्रेनों में टिकट चेकिंग का अभियान चला। इनमें दिल्ली जाने वाली 64026 और 64035 सवारी गाडी में चेकिंग टीम ने सौ से अधिक लोगों को बिना टिकट पकड़ा। चेकिंग टीम के मुकेश मीणा ने बताया कि जुर्माने के रूप में करीब तीस हजार से अधिक की वसूली की। कई यात्री टीम को देखकर ट्रेन से उतर कर भाग गए। बताया कि अभियान नियमित रूप से चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...