ट्रेन में चढ़ रहे यात्री की गिरकर मौत
मुजफ्फरपुर, जून 6 -- गोरौल। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर यात्री की मौत हो गई। मृतक गोरौल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी मो. शमशाद (50) था। बताया जाता है कि मो. शमशाद व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में किसी केस में हाजिर होने जा रहा था। 15202 रक्सौल इंटरसिटी में चढ़ने के दौरान अचानक पैर फिसल गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आ गया। उसे तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। शमशाद बकरीद पर बेंगलुरु से घर आया था। जीआरपी मुजफ्फरपुर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.