गाजीपुर, मार्च 12 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन में चढ़ते समय एक फौजी असंतुलित होकर पटरी के अंदर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दौलतनगर निवासी 48 वर्षीय फौजी गुलाब पाल को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना उस समय हुई जब फौजी गुलाब पाल अपनी पुत्री के एडमिशन संबंधी कार्य के लिए वाराणसी जाने के लिए ट्रेन में सवार हो रहे थे। बोगी में चढ़ते ही वे असंतुलित होकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिर गए। संयोग अच्छा रहा कि, ट्रेन उस समय धीमी गति से खुल ही रही थी, जिससे वे पहियों के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। यात्रियों द्वारा शोर मचाने पर ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। फौजी गुलाब पाल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.