पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर। डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार के दोपहर के बाद रांची-चोपन एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला के पर्स से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने और सात हजार रुपये नकद चोरी हो गई है। घटना के बाद पीड़ता ने इसकी सूचना जीआरपी को दी है। पूजा कुमारी ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ चियांकी स्थित मायके से रेणुकूट स्थित ससुराल लौट रही थीं। बुधवार को डाल्टनगंज स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने उनके पर्स का चेन खोलकर उसमें रखा रुमाल निकाल लिया। रुमाल में मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी और मांगटीका सहित करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण रखे थे। इसके अलावा पर्स में सात हजार रुपये नकद भी थे। ट्रेन में सीट पर बैठने के बाद जब उन्होंने पर्स देखा तो वह खुला मिला। तलाशी लेने पर गहने गायब थे,...