प्रयागराज, सितम्बर 9 -- प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री का करीब 34 ग्राम सोने का मंगलसूत्र और चेन चोरी हो गई। महिला ने आरोप लगाया है कि ट्रेन में चढ़ते समय कुछ महिलाओं ने जानबूझकर भीड़ और धक्का-मुक्की की, जिसका फायदा उठाकर किसी ने उसके गले से मंगलसूत्र और चेन पार कर दी। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के मेलियापुट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली 56 वर्षीय पोलाकी जयम्मा ट्रेन नंबर 12816 से यात्रा कर रही थीं। उनके अनुसार, प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन में चढ़ते समय कुछ महिलाओं ने अचानक भीड़ पैदा कर दी। यह भी पढ़ें- जंक्शन पर खड़ी ट्रेन से महिला के लाखों के गहने चोरी इसी दौरान उनका करीब 34 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र और चेन चोरी हो गई। महिला ने बताया कि ट्रेन ख...