ट्रेन में चढ़ते समय महिला का पर्स चोरी
सहारनपुर, मई 20 -- रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। पीड़िता के पति की शिकायत पर जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला गाजियाबाद जीआरपी को भेज दिया है। घटना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई है। गाजियाबाद की रोडवेज कॉलोनी निवासी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वह 16 मई को अपनी पत्नी कुसुम शर्मा के साथ गाजियाबाद से सहारनपुर आने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हो रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मोबाइल फोन, घर की चाबी, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान की बालियां और चांदी की पायजेब रखी हुई थी। घटना के बाद दंपति ने रेलवे स्टेशन पर काफी तलाश की, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चल सका। इस बीच ट्रेन भी रवाना हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.