ट्रेन में चढ़ते समय फिसला युवक, दोनों पैर कटने से मौत
उन्नाव, अगस्त 22 -- उन्नाव। दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा 25 वर्षीय मजदूर गुरुवार रात ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गया। उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां करीब एक घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
घटना का विवरण आसीवन थाना क्षेत्र के जरुवाखेड़ा सरंभा गांव निवासी 25 वर्षीय कुलदीप कुमार रैदास पुत्र स्व. राम विलास दिल्ली जाने के लिए गुरुवार रात उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा था। ट्रेन में चढ़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। हादसे की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.