प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 24 -- रानीगंज। थाना क्षेत्र के पूरे बेसहू गांव निवासी पूर्व प्रधान सुरेश कुमार त्रिपाठी के छोटे भाई डॉ. दिनेश त्रिपाठी दंत चिकित्सक थे। किसी कार्य से बुधवार को लखनऊ जा रहे थे। रायबरेली पहुंचने पर ट्रेन से उतरकर कुछ सामान लेने गए थे। इसी बीच ट्रेन चलने लगी। दौड़कर पकड़ने के चक्कर में फिसल गए और रेलवे ट्रैक के नीचे गिर पड़े, जिससे उनका एक हाथ कट गया था। स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। डॉ. दिनेश त्रिपाठी दंत चिकित्सक के रूप में पहले सीएचसी पट्टी में तैनात थे। घटना की जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी डॉ. साधना त्रिपाठी, बड़ी बेटी मंडल का रो-रोकर हाल बेहाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.