ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलकर गिरा युवक, मौत
गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से हादसे का शिकार हो गया। चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने से व्यक्ति का हाथ कट गया और शरीर में अन्य गंभीर चोटें आईं। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसामृतक की पहचान सेक्टर-9 स्थित भवानी एन्क्लेव निवासी 47 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र दिल्ली के सदर बाजार से गढ़ी हरसरू जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार थे। सात अप्रैल की रात को जब ट्रेन बसई-धनकोट स्टेशन पर रुकी और फिर चलने लगी, तब धर्मेंद्र ने खिड़की पकड़कर अंदर चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका पैर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.