ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला को जीआरपी जवान ने बचाया
गोंडा, अगस्त 8 -- गोंडा, संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को चलती ट्रेन में चढ़ते समय बिहार की महिला असंतुलित होने से प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच आ गई। प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी सिपाही योगेंद्र सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को खींचकर उसकी जान बचा ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि जीआरपी जवान ने पहले महिला का दुपट्टा पकड़कर खींचा। लेकिन दुपट्टा फटकर अलग हो गया। इसके बाद सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए महिला का हाथ पकड़कर प्लेटफार्म पर खींच लिया। जीआरपी निरीक्षक पंकज कुमार यादव ने बताया कि मोतिहारी निवासी अंसुरी खातून अमृत भारत एक्सप्रेस (15567) से मोतिहारी से आनंद विहार जा रही थी। उसके साथ में दो बेटियां सहाना खातून (17) और निकहस (4) भी थीं। गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक ट्रेन रुकने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.