फिरोजाबाद, मई 3 -- फर्रुखा एक्सप्रेस से अपने परिवार के साथ जा रहा एक यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। यात्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। रामनरेश पुत्र रामशरण निवासी रसीदपुर थाना मऊ दरवाजा फर्रुखाबाद अपनी पत्नी रूपम, मां एवं बच्चों के साथ रविवार की शाम फर्रूखा एक्सप्रेस से कालिका जा रहा था। यात्री ने अपने परिजनों को ट्रेन में बैठा दिया। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी जिससे ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया। इससे यात्री ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे जीआरपी ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में चौकी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...