जमशेदपुर, मार्च 29 -- गम्हरिया निवासी 55 वर्षीय मेनका साहू की शनिवार शाम अजमेर संतरागाछी स्पेशल ट्रेन में टाटानगर पहुंचने के दौरान मौत हो गई। ट्रेन ड्यूटी कर्मचारियों ने महिला की मौत की सूचना टाटानगर स्टेशन मास्टर, आरपीएफ और जीआरपी को दी। इससे रेल कर्मचारी और सुरक्षा जवान प्लेटफॉर्म नंबर चार पर सतर्क हो गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी महिला की मौत की सूचना मिलते ही समर्थकों के साथ ट्रेन आने से पहले टाटानगर स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने स्टेशन के रेस्टोरेंट में बैठकर करीब आधे घंटे तक ट्रेन का इंतजार किया। परिजनों ने रेल पुलिस को बताया कि मेनका साहू लंबे समय से बीमार थीं। इलाज के बाद गम्हरिया लौटते समय ट्रेन में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सा दस्तावेज दिखाकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। रेल पुलिस ने लिखित सूचना दर्ज कर ...